फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटाईदार और अनुबंधित किसानों के धान की भी होगी खरीद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राकेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बंआजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान खरीद 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और 28 फरवरी तक चलेगी। खरीद के लिए खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 41, यूपी एग्रो के चार एवं भारतीय खाद्य निगम के दो समेत कुल 67 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खरीद आनलाइन की जायेगी। किसानों का आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए जमीन से संबंधित अभिलेख या खतौनी, पहचान पत्र या आधार, फोटो और बैंक पासबुक लेकर जाना अनिवार्य है। बंटाइदार और अनुबंधित किसानों से भी धान खरीदा जाएगा। लघु एवं सीमांत किसानों का धान बिना सत्यापन के खरीदा जाएगा। ऐसे किसान जिसके नाम व खतौनी के नाम मिसमैच हैं और 100 क्विंटल से अधिक धान बेचना चाहते हैं तो उनका सत्यापन एसडीएम की ओर से किया जाएगा। चकबंदी वाले गांव के किसान 100 क्विंटल से कम या अधिक धान बेचना चाहते हैं तो उनका सत्यापन एसडीएम करेंगे। कॉमन धान के लिए 1868 और ग्रेड ए के लिए 1888 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित है। हर क्रय केन्द्रों पर नमूना रजिस्टर तैयार करेंगे। टोल फ्री नम्बर- 1800-1800-150 अंकित करेंगे। इलेक्ट्रानिक कॉटा, नमी मापक यंत्र, पंखा, झरना, किसानों के लिए छाया, कुर्सी, पेयजल की व्यवस्था एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सेनिटाइजर व सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराते हुए धान की खरीद करेंगे।
लघु-सीमांत किसानों को सुविधा
आजमगढ़। डीएम ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि क्रय केंद्रों पर सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को सिर्फ सीमांत (एक हेक्टेयर) एवं लघु (दो हेक्टेयर) किसानों से धान खरीद की जाएगी। महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी। उनका बिना नंबर के भी धान खरीदा जाएगा। किसानों के धान की उतराई, छनाई व सफाई के मद में प्रति क्विंटल 20 रुपये से अधिक किसानों से न लिया जाए। भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे के अंदर कराएं। एसडीएम को निर्देश दिए कि खरीद प्रारंभ होने से पूर्व केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। मंडी सचिव को केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एडीएम फाइनेंस गुरू प्रसाद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार, भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द्र सामन्त, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें