फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में ही खरीदा 11 दिन से ज्यादा धान

Mon, 13 Nov 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
अतरौलिया में केंद्र पर खरीदा गया धान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़।  खरीद न होने पर डीएम ने केंद्र संचालक और अधिकारियों को निलंबन और एफआईआर की चेतावनी क्या दी, संचालकों ने एक दिन में पिछले 11 दिनों के बराबर खरीद कर डाली।
विज्ञापन


सोमवार को एक दिन में जनपद में बनाए गए 57 केंद्रों में 43 पर 2350 कुंतल धान की खरीद की खरीद की गई। अच्छी खरीद शुरू होने से खरीद में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

प्रदेश सरकार ने धान खरीद को अपनी प्रमुखताओं में रखा है। खरीद में लापरवाही बरतने पर पिछले दिनों उप निदेशक मंडी अमिताभ शुक्ला पर निलंबन और बलिया के मंडी सचिव से चार्ज छीनने की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने धान खरीद को लेकर सभी अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर ली थी। खरीद नहीं हुई केंद्र प्रभारी और संबधित अधिकारी पर निलंबन और एफआईआर की चेतावनी दी थी।

जिलाधिकारी के आदेश का नजर सोमवार को खरीद केंद्र पर साफ नजर आया। सुबह से ही केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई थी। किसी किसान को वापस नहीं लौटाया गया। जिले में बनाए गए कुल 57 केंद्र पर 43 केंद्र पर खरीद हुई।

सिर्फ पीसीएफ के 14 केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। खास बात ये है कि जितनी खरीदारी पिछले 11 दिनों में की गई थी। उससे ज्यादा एक दिन में खरीद कर ली गई। सोमवार को कुल 2350 कुंतल धान की खरीद की गई।

अभी तक जिले में 98600 एमटी सापेक्ष अबतक 4440 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि किसी किसान का केंद्र से लौटाया नहीं जाएगा। मानक के अनुरूप धान लाने पर सभी की खरीदारी की जाएगी। किसान कंबाइन से सीधे कटवा कर धान केंद्र न लाएं। उसे सूखा कर और साफ कर ले आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें