फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी 2014 के परिणाम घोषणा के बाद भर्ती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषक त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को जिलाध्यक्ष का एक प्रतिनिधि मंडल बीटीसी 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित करके बेसिक शिक्षकों की प्रस्तावित 68,500 भर्ती में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिव्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में यह मांग की गई है कि बीटीसी 2014 का परिणाम 25 नवंबर तक घोषित कराया जाए। वर्तमान में बेसिक शिक्षकों की 68,500 भर्ती दिसंबर में प्रस्तावित है। उन्होने ने बताया कि बीटीसी 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा लगभग दो माह पूर्व दिया जा चुका है लेकिन परिणाम अभी तक न आने से वर्तमान समय में अभ्यार्थी बेसिक शिक्षकों की भर्ती से वंचित न हो। जिलाधिकारी से परिणाम को जल्द घोषित किए जाने की मांग की। इस मौके पर सुमित यादव, बालगोबिंद वर्मा सहित अनेक अभ्यार्थि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें