फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 16751 हेक्टेयर घटा धान का रकबा, मोटे अनाज का बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में इस बार खरीफ सीजन और धान का रकबा घटा है। विभाग ने इस बार दलहनी और मोटे अनाज पर जोर देते हुए उसका रकबा बढ़ाया है। इस बार धान का रकबा पिछली बार से 16751 हेक्टेयर कम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

पिछली बार खरीफ सीजन का रकबा 176381 हेक्टेयर था। इसमें 167037 हेक्टेयर सिर्फ धान की फसल उगाई गई थी। इस बार खरीफ सीजन का रकबा 167624 हेक्टेयर है। इसमें 150286 हेक्टेयर धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानि पिछली बार की तुलना में इस बार 16751 हेक्टेयर कम धान की रोपाई होगी। धान का रकबा कम कर दलहनी और मोटा अनाज उगाने पर जोर दिया गया है। ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, तिल का रकबा बढ़ा है। इसमें मक्का और अरहर से क्षेत्रफल अधिक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें