फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण का भंडाफोड़, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र और अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण के कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिला प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर में एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में दवा पैकेजिंग सामग्री बरामद की।
मौके से स्टीकर, होलोग्राम, खाली डिब्बियां, बिना लेबल की टैबलेट, पैकिंग पॉलीथीन और हीट श्रिंक मशीन समेत अन्य सामान मिलने का दावा किया गया है।
जैतपुर पुलिस ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की तहरीर पर अंबेडकरनगर के गोपरीचांदपुर निवासी शिवम पांडेय, आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के चौबौलिया निवासी शिव चतुर्वेदी और उत्तम चतुर्वेदी, महराजगंज थाना क्षेत्र के ऊसुर कुढवा निवासी हरिलाल पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की जिलाधिकारी ईशा प्रिया से योगीराज आयुर्वेदिक दवा कंपनी की ओर से नकली और डुप्लीकेट दवाओं के निर्माण, पैकिंग, भंडारण और आपूर्ति की शिकायत की गई थी।
इसके बाद आठ सितंबर को एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, पुलिस और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गोपरीचांदपुर स्थित शिवम पांडेय के मकान पर छापा मारा।
जांच के दौरान टीम को न्यू आर्थो पावर के 27,918 स्टीकर और योगीराज के 58,672 एमआरपी स्टीकर मिले। इसके अलावा योगीराज गाउट वटी के स्टीकर व होलोग्राम, पैकेजिंग पॉलीथीन, बड़ी संख्या में बिना लेबल की टैबलेट, प्लास्टिक की डिब्बियां व ढक्कन और हीट श्रिंक मशीन भी बरामद होने की बात कही गई है। मौके से श्री श्याम आयुर्वेद भवन गोरखपुर समेत अन्य कंपनियों की दवाएं और पैकेजिंग सामग्री भी मिली।
जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बरामद सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और कथित दवा आपूर्ति नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

00
ई-रिक्शा को भी जांच में शामिल किया
बरामद सामग्री के परिवहन और दवा प्रचार में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो ई-रिक्शा संख्या यूपी 45 बीटी 3519 को भी जांच में शामिल किया गया है। नकली दवाओं को आजमगढ़, अंबेडकरनगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भेजा जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और दवाओं की आपूर्ति के रास्ते की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें