आजमगढ़। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत से काफी संख्या में लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसे देखते हुए शासन ने जिले में कुल सात ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की कवायद शुरू कराया। इसी के तहत 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण हो चुका है और शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काट कर इस प्लांट का लोकार्पण भी कर दिया।
ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के पश्चात उन्होंने मेसो फाउंडेशन के डायरेक्टर असीम मिश्रा व आशुतोष कुमार ने प्लांट के बारे में पूरी जानकारी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद एलएलसी ने कोविड एल-2 अस्पताल के सभी वार्डो, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा आदि की भी जानकारी लिया। अस्पताल पर 1.25 करोड़ की लागत से क्लीन मैक्स द्वारा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करा कर डोनेट किया गया है। जिसकी क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। उन्होंने कहा कि पीएम व सीएम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण से जनता मुक्त हो और इस प्रयास में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने भी अहम भूमिका निभाई। जिसके चलते ही निर्धारित समय से पूर्व ही यह प्लांट शुरू हो सका। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ महेंद्र शुक्ला, जयनाथ मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, नीरज तिवारी, अधीक्षक केके झां, डॉ. गोविंद गुप्ता, हमीर सिंह आदि मौजूद रहे।