बलरामपुर। पंचायत उप चुनाव के चलते प्रशासन ने शुक्रवार से शनिवार की शाम छह बजे तक शराब की दुकानों को बंद किया था। शनिवार की शाम छह बजे से शराब की दुकान खोले जाने का आदेश था और इसके पूर्व ही दुकानों के बाहर लाइन लग गई थी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली।
शहर के एलवल-कालीनगंज मुहल्ला स्थित देशी शराब की दुकान पर शाम चार बजे से ही लोग शराब की खरीद के लिए लाइन लगा लिए थे। दरवाजा पीट कर जल्दी दुकान खोलने को कहा जा रहा था। ऐसा ही कुछ नजारा दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर भी देखने को मिली। शराब के शौकीन समय से पहले ही लाइन में लग गए थे। हर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी। कई दुकानों पर तो पुलिस को पहुंच कर हस्तक्षेप करना पड़ा और लाइन लगवानी पड़ी। इसके बाद शाम छह बजे दुकान खुली और शराब की बिक्री शुरू हुई।