फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी लाटघाट पर शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सीएचसी लाटघाट परिसर में स्थापित आक्सीजन प्लांट का रविवार को लोकार्पण कर दिया गया। इस प्लांट से 20 हजार लीटर प्रति घंटा आक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की किल्लत से काफी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। बहुत से लोग ब्लैक में आक्सीजन सिलेंडर लेने को मजबूर हुए थे। अपने जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आक्सीजन की किल्लत को लेकर हड़कंप मच गया था। इस बीच तीसरी लहर की भी आशंका सामने आने लगी थी। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए जिले में कई आक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति प्रदान किया। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पर प्लांट स्थापना का कार्य शुरू हुआ। प्लांट का कार्य पूर्ण हो जाने पर रविवार को सीआरओ हरिशंकर व सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने संयुक्त रुप से इस आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सीएमओ ने बताया कि प्लांट की क्षमता 20 हजार लीटर प्रतिघंटा उत्पादन की है। इसके साथ ही 10 हजार लीटर स्टोरेज क्षमता है। उन्होंने बताया कि यहां सिलेंडर रिफिलिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में सीएचसी पर स्थानीय कोविड अस्पताल के तीस बेड को सीधे पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ दिया गया है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. ललित सिंह, डॉ. एन राय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें