फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को जन्म दे प्रसूता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शनिवार की शाम एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने पति व अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी विजय कृष्ण राय की पुत्री अंकिता राय (24) के पहले पति की मौत हो गई थी। पति के मौत होने के बाद वह मायके आ कर रहने लगी थी। उसका पुरूषोत्तमपुर निवासी एक व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया और परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ उसने नवंबर 2019 में उससे शादी कर ली। प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे शनिवार को मोहम्मदपुर अतखोरी गांव स्थित प्राइेवट अस्पताल पर भर्ती कराया। जहां शनिवार की देर शाम उसने एक बच्ची को आपरेशन से जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद अंकिता की मौत हो गई। जिस पर पिता ने दूसरे पति व अस्पताल के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें