20वीं वाहिनी पीएसी के कैंपस में शुरु हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन 650 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हालांकि बुलावा 800 अभ्यार्थियों को भेजा गया था। दौड़ संपन्न कराने के लिए डीआईजी आजमगढ़ मंडल उमेशचंद्र श्रीवास्तव के साथ एसपी दयानंद मिश्र उपस्थित रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण में महिला आरक्षी के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा शुरू की गई है। जिले के 7800 अभ्यार्थियों की परीक्षा 16 अप्रैल तक 20वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में संपन्न होगी। परीक्षा के प्रभारी एएसपी ट्राफिक हफिजुर्रमान ने बताया कि गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा में 6ं50 अभ्यर्थी उपस्थित हुई। अलग-अलग टोलियों में इनकी दौड़ कराई गई। कड़ी धूप में दौड़ करने पहुुंची महिला अभ्यार्थियों की दशा बिगड़ गई थी।