फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार से अधिक मुकदमे निस्तारित

Sun, 17 Sep 2017 11:52 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
लोक अदालत में समस्याओं को सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
आजमगढ़।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायलय के तत्वावधान में जिले में दिनभर चली लोक अदालत में कुल इक्कीस हजार दो सौ सत्तरह मुकदमों का फैसला किया गया। लंबे समय से मुकदमों का तनाव झेल रहे वादकारियो में काफी खुशी देखी गई।  राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन जकिला जज एसएएच रिजवी ने मां सरस्वती के समीप दीप प्रज्वलित कर किया लोक अदालत प्रात: साढे दस बजे से शाम लगभग चार बजे तक चली। इस दौरान न्यायिक अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष मुकदमों के निस्तारण में जुट गए।
विज्ञापन

इस संबध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि आयोजित लोक अदालत में बैंको से संबधित रिकवरी के 18 वादो में 4.10.43.151 रुपये का समझौता हुआ और प्री-लिटिगेशन के 429 मामलो का निस्तारण में किया गया जिसमें 1.45.38.900 का सेटिलमेंट हुआ। 192 श्रम से संबधित वादो में 16.85.440 का सेटिलमेंट हुआ।
 इसी प्रकार सिविल के 286 वाद, मोटर दुघर्टना प्रतिकर के 52 वाद, परिवारिक वाद 146,फौजदारी वाद 6450, राजस्व के 8302 वाद, अन्य वाद 06 निस्तारित किए गए। इस दौरान जनपद न्यायधीश, अपर जनपद न्यायधीश के अदालतो में सर्वेश चंद पांडेय, अनील कुमार, संतोष कुमार तिवारी, संजय कुमार वर्मा, श्रीमती कल्पना,मुकेश कुमार, संध्या चौधरी, सीजेएम धीरेंद्र कुमार सिंह, सिविल जज अगस्त तिवारी, एसीजेएम अशद अहमद हाशमी,अवधेश कुमार सिंह सहित अनेक अदालते कार्यरत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें