फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार रनर पदों के लिए 1281 से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल, चक्रपानपुर में आउटसोर्स एजेंसी क्विकमैन सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से हो रही भर्ती भारी भीड़ उमड़ रही है। केवल 4 रनर पदों के लिए अब तक 1281 से अधिक आवेदन मिले हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितम्बर है। ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


आउटसोर्स एजेंसी को मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सेवाओं के संचालन का टेंडर मिला है, जिसके तहत कुल 91 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें मुख्य रूप से अटेंडेंट, कुक, रनर, क्लीनिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, धोबी, पैकर्स, लोहार आदि चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे कम रखी गई है। बावजूद इसके हजारों की संख्या में डिग्रीधारी युवा भी आवेदन करने को मजबूर हैं।

अब तक प्राप्त आवेदनों का विवरण

पद
स्वीकृत पद
आवेदन की संख्या

लोहार 1
576

अटेंडेंट 3
1490

कुक
8
741

असिस्टेंट कुक
8
827

धोबी
8
492

रनर 4
1281

क्लीनिंग स्टाफ
32
644

वार्ड बॉय 15
1356

पैकर्स (लॉन्ड्री) 12 922

00

डिग्री लेकर भी छोटे कामों के लिए मजबूर हैं युवा

एक अभ्यर्थी यशवंत ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कम पदों के लिए हजारों आवेदन देखकर दिल दुखता है। सरकार को बेरोजगारी की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। हम जैसे युवा डिग्री लेकर भी छोटे-मोटे कामों के लिए मजबूर हैं। ऐसे ही सैकड़ों युवा, जिनके पास स्नातक और परास्नातक की डिग्रियां हैं, अब छोटे वेतन वाली, अल्पकालिक आउटसोर्सिंग नौकरियों की कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन








रेंडम चयन और इंटरव्यू से बनेगी मेरिट



भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्विकमैन सिक्योरिटी सर्विसेज के अधिकारी अनुपम राय ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच के बाद कंप्यूटर के माध्यम से रेंडम चयन कर प्रत्येक पद के लिए 3 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें