इसके पहले भी फरीदपुर गांव में नोएडा के जेलर सुरजीत सिंह और प्रिंसिपल अविनाश सिंह के घर और कंदरी में हुई चोरी सहित कई मामलों में चौकी प्रभारी घटना के बाद सहयोगात्मक रवैया अपनाने के बजाय पीड़ितों से ही उलझ गए थे। जिससे क्षेत्र के लोग उनसे काफी नाखुश थे।
क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने माहुल पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर सिंह और वहां के एक आरक्षी अंचल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य अनुपालन में जहां भी शिथिलता मिलेगी, वहां संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।