सीओ शुभम तोदी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे। इसी क्रम में बुधवार को सीओ यातायात शुभम तोदी ने काली चौरा तिराहे पर बिना हेलमेट फर्राटा भरने वाले 12 लोगों में हेलमेट का वितरण किया गया।