फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: युवक को गोली मारकर लूटा, हालत गंभीर; देवगांव कोतवाली के मिर्जाआदमपुर बाजार की घटना

Tue, 14 Nov 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधी सुल्तानपुर गांव निवासी अयाजुल इस्लाम 52 देवगांव कोतवाली के मिर्जाआदमपुर में लकड़ी की टाल चलाते है। वे टाल के बगल में स्थित खनिहरा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते भी है।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाआदमपुर बाजार स्थित लकड़ी टाल पर पहुंचे बाइक सवार पांच बदमाशों ने टाल मालिक को गोली मार कर चार हजार रूपये लूट लिए। घायल का इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल लालगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधी सुल्तानपुर गांव निवासी अयाजुल इस्लाम 52 देवगांव कोतवाली के मिर्जाआदमपुर में लकड़ी की टाल चलाते है। वे टाल के बगल में स्थित खनिहरा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते भी है। मंगलवार की सुबह वह अपनी टाल पर मौजूद थे। सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग दो बाइक सवार  पांच की संख्या में बदमाश उनके टाल पर पहुंचे और रुपये रखा बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली उनके जांघ, दाहिने पैर व दाहिने हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश रुपये रखा बैग लूट कर गोसाई की बाजार की तरफ फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल अयाजुल इस्लाम को तत्काल इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल लालगंज भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई छिनैती की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें