फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38223 बुजुर्गों में मात्र 496 बुजुर्ग ही करेंगे घर से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्य चल रहा है। इसके तहत 23 को मतदान और 26 जून को मतगणना होगी। उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला पांच विधानसभाओं के 18,38,327 मतदाताओं को करना है।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में 9,70,271 है और महिला मतदाताओं की संख्या 8,68,012 है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उसके द्वारा बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की छूट प्रदान की गई है। ऐसे मतदाताओं से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां उनके घर जाकर मतदान कराएंगी। वहीं अगर जनपद में 80 से ऊपर के मतदाताओं की स्थिति देखें तो इनकी कुल संख्या 38,223 है। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12,876 है। डीएम के निर्देश पर घर से मतदान करने के लिए सहमति पत्र भरवाए गए है। जिसमें 80 से ऊपर के मात्र 496 बुजुर्गों ने घर से मतदान करने की सहमति दी। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की बात करें तो 97 मतदाता घर से मतदान करने पर सहमति प्रदान की।
विधानसभावार 80 से ऊपर के बुजुर्ग मतदाता
विधानसभा मतदाता सहमति देने वाले मतदाता
गोपालपुर 5600 77
सगड़ी 6008 84
मुबारकपुर 9262 131
आजमगढ़ 8964 150
मेंहनगर 8389 54
विधानसभावार दिव्यांग मतदाता
विधानसभा मतदाता सहमति देने वाले मतदाता
गोपालपुर 2869 14
सगड़ी 3570 21
मुबारकपुर 1981 32
आजमगढ़ 1930 22
मेंहनगर 2526 6
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग की ओर से बुजुर्ग, अशक्त और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इकसे लिए ऐसे मतदाताओं की सहमति पूछी गई। जिसमें कुल 496 बुजुर्ग और 97 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान की सहमति दी है। पोलिंग पार्टियां इनके घर जाकर मतदान कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें