फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उद्योग केंद्र से 758 आवेदन में से 192 मंजूर, 52 को मिला ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत युवाओं को ब्याज मुक्त पांच लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा है। ताकि वह रोजगार से जुड़ सकें, लेकिन जनपद में अभी तक इस योजना की प्रगति धीमी है। इस बात को लेकर डीएम भी नाराजगी जता चुके हैं। वहीं उद्योग केंद्र से 758 आवेदन में से 192 को स्वीकृति मिली है। जबकि 52 को ऋण मिला है।
विज्ञापन

सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत जिले को 2000 लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उद्योग विभाग ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके बाद आवेदन द्वारा ऋण के लिए जिस बैंक का चयन किया गया है।
उद्योग विभाग द्वारा उस बैंक को उक्त आवेदन को स्थानांतरित कर दिया जाता है। आगे ऋण देने की जिम्मेदारी बैंक की होती है। जिले में इस योजना के तहत अब तक 1309 लोगों ने आवेदन किया है। जिसके सापेक्ष जिला उद्योग केंद्र द्वारा 758 लोगों के आवेदन को संबंधित बैंकों में अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अगर गड़बड़ी के कारण रिजेक्ट आवेदनों की संख्या देखें ताे यह 115 है। इसमें सबसे अधिक रिजेक्ट आवेदन बड़ौदा यूपी ग्रामीण ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया में 32-32 हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें