फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सी-विजिल पर अब तक आईं 69 शिकायतों में 18 मिलीं गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजिल एप लांच किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति बिना पहचान को उजागर किए शिकायत दर्ज करा सकता है। 100 मिनट के अंदर उन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जनपद में अब तक सी-विजिल पर कुल 69 शिकायतें आई हैं। जब इन शिकायतों की जांच की गई तो 18 शिकायतें गलत मिलीं। निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए 100 मिनट का जो समय निर्धारित किया गया है उससे 50 मिनट कम समय में ही इन शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन

सी-विजिल पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। इस शिकायत के निस्तारण के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 100 मिनट का समय निर्धारित है। जनपद में सी-विजिल पर आई शिकायतों के निस्तारण का एवरेज 50 मिनट का ही आ रहा है। जनपद में सी-विजिल पर अब तक कुल 69 शिकायतें आई हैं। जब इन शिकायतों की जांच की गई तो इसमें से 18 शिकायतें गलत मिली और 51 शिकायतों को जांच के बाद निस्तारित किया गया। अब तक जो शिकायतें आई हैं उनमें सबसे अधिक शिकायतें पोस्टर, बैनर और झंडा लगाने की आई हैं। पैसा और शराब बांटने की शिकायतें अब तक कहीं से भी नहीं आई है। सी-विजिल पर शिकायत करने वालों के नाम को गुप्त रखा जा रहा है।
शिकायतों का विवरण
- तीन शिकायतें पैसा बांटने की आई।
- पांच शिकायतें बैन समय में प्रचार-प्रसार करने की आई।
- एक शिकायत सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बाद स्पीकर का इस्तेमाल करने की आई।
- 40 शिकायतें पोस्टर-बैनर को लेकर आई।
- दो शिकायतें बिना परमिशन चुनाव में गाड़ियों के प्रयोग की आई।
- एक शिकायत पेड न्यूज की आई।
- 16 शिकायतें अन्य कैटेगरी की रहीं।
आजमगढ़ विधानसभा सभा में आई सबसे अधिक शिकायतें
आजमगढ़। जनपद में आईं कुल 69 शिकायतों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 13 शिकायतें आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आई। जिसमें पोस्टर-बैनर से लेकर अन्य शिकायतें शामिल रहीं। वहीं सबसे कम एक शिकायत अतरौलिया विधानसभा से आई है।
विज्ञापन

सी-विजिल पर आई शिकायतों के निस्तारण का जनपद में एवरेज 50 मिनट का है। जो शिकायतें आ रही हैं उनका तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। सी-विजिल पर अब तक आई 69 शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। जिसमें 18 शिकायतें गलत मिली हैं। - राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें