फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार दिन बाद पोखरे में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर दक्षिणी मोहल्ले में स्थित पोखरी में सोमवार की दोपहर एक युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक देवगांव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर दक्षिणी मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय सबा परवीन पुत्री सहादत ईद के दिन घर से नाराज हो कर कहीं चली गयी थी। मामले में 14 अप्रैल को देवगांव कोतवाली में परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज करा दिया। सोमवार को मोहल्ले की ही एक पोखरी में सबा का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त सबा परवीन के रूप में की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सबा परवीन की चार बहन और एक भाई थे। शव से बदबू उठ रही थी जिसे देखते हुए ईद के दिन ही उसकी मौत होने का अनुमान लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

कॉलोनाइजर सुधीर गोयल की जब्त की गई संपति।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें