फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 2229 मामलों में 1869 का हुआ समाधान, एक करोड़ बकाया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर वितरण खंडों पर चल रहा तीन दिवसीय बिल संशोधन मेगा कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को 2229 मामले आए। इसमें 1869 मामलाें का समाधान हुआ जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक करोड़ का बकाया बिल भी जमा हुआ। वितरण खंड शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर और कप्तानगंज में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिवसीय मेगा कैंप आयोजित हुआ है। इसमें बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित विद्युत से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। दूसरे दिन मेगा कैंप में 2219 मामले आए।
इसमें विभाग के अधिकारियों ने 1869 मामलाें का समाधान कराते हुए एक करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कराया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शनिवार को मेगा कैंप का आखिरी दिन है। उपभोक्ता कैंप में आकर बिजली से जुड़ी अपनी हर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें