फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टाॅवर लगाने के नाम पर मांगी ओटीपी, महिला प्रधान से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र में मौसम विभाग का टॉवर लगाने के नाम एक एजेंट द्वारा महिला प्रधान से अभद्रता की गई। इसकी शिकायत करने पर एजेंट फरार हो गया। थाना क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में एक एजेंट द्वारा फसल बीमा योजना के तहत मौसम विभाग का टॉवर लगाने के नाम पर एक आदेश दिखाकर लोगों से ओटीपी मांगी जा रही है। वहीं, ओटीपी न देने की स्थिति में एजेंट द्वारा एक महिला ग्राम प्रधान से अभद्रता की गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर वह एजेंट धमकियां देने लगा और अपने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कहने लगा। इस दौरान मौका पाकर कथित एजेंट वहां से फरार हो गया। इस संदर्भ में जब उस एजेंट से उसके दिए गए नंबर पर बात की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए अपने उच्च अधिकारी का नंबर दिया।
इस नंबर पर बात की गई तो एक व्यक्ति ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मौसम विभाग का छोटा टाॅवर लगाना है, उसके लिए जगह का सर्वे चल रहा है। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि शायद कोई योजना आई होगी। जिसके तहत मौसम विभाग का टावर लगाना है। यहां एक टावर पहले से लगा हुआ है बाकी जगह की जानकारी नहीं है। कृषि विभाग के एडियो पंचायत ने बताया कि अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें