रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित एक चार पहिया वाहन एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार की दोपहर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मार दिया। बस की टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप अनियंत्रित होकर एजेंसी के बाहर खड़ी नई कार से जा टकराई। कार की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस घटना में पिकअप का अगला हिस्सा और कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने बस को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस में भेजने की व्यवस्था कर सभी वाहनों को थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक मामले में अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया था। संवाद