फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों हत्याओं पर बिफरा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे जाफरपुरी के नेतृत्व में बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित को ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। महासभा ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं पर अपनी नाराजगी दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग उठाई। कहा कि कि अगर हत्याओं के मामले की जांच कर न्याय नहीं किया गया तो महासभा पूरे प्रदेश में आंदोलन कर अपने सम्मान के लिए आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे जाफरपुरी ने बताया कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आमजनता के लिए सकारात्मक कदम उठा रहे है, जिसका संगठन स्वागत करता है। वहीं, उप्र में वर्ष 2017 से अब तक लगभग 170 ब्राह्मणों की एकल एवं सामूहिक रूप से हत्याएं हुई। ब्राह्मण समाज अपने सुरक्षा और सम्मान के प्रति बेहद गंभीर है जिस पर अब आवश्यक कदम नहीं उठाया तो कभी भी ब्राह्मण समाज सरकार के खिलाफ मुखर हो सकती है। महासभा के मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिलाध्यक्ष हरिकेश मिश्र, बलदेव शुक्ला, गगन दुबे, रविन्द्र मिश्रा, धीरज पांडेय, लालकृष्ण दुबे, संतोष तिवारी, आदर्श शुक्ला, गोपाल कृष्ण दुबे, पंडित रामप्रकाश त्रिपाठी, गणेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें