फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 26 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश

Thu, 16 Nov 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
संदीप सौरभ सिंह
विज्ञापन

आजमगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा से वर्ष 2004-05 के दौरान हासिल की गई फर्जी बीएड डिग्री के आधार मंडल में नौकरी करने वाले 26 शिक्षकों की सेवा समाप्ति और विधिक कार्रवाई का आदेश एडी बेसिक की ओर से सभी बीएसए को दिए गए हैं।

आगरा विवि से वर्ष 2004-05 के दौरान बीएड की फर्जी डिग्रियां जारी करने का मामले हाईकोर्ट पहुंचने के बाद हाईकोर्ट ने इसकी एसआईटी से जांच कराई थी। इसमें 4570 डिग्री फर्जी मिली थीं।
विज्ञापन


इसके बाद पिछले दिनों सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से इसके बारे में सभी एडी बेसिक को एक सीडी जारी की गई थी। इसमें इन डिग्रियों की सूची देकर संबंधित जिलों में जांच करनी थी।

एडी बेसिक ने आजमगढ़, बलिया और मऊ के बीएसए से डॉ. भीमवराव अंबेडकर विवि आगरा से जारी बीएड की डिग्री से जिले में 2004 के बाद तैनात होने वाले शिक्षकों की सूची तलब की थी।

बीएसए ने ब्लाकवार बीईओ से सूचियों के तलब कर इसे एडी बेसिक बेसिक के कार्यालय भेजा गया था। इसके बाद इसकी जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि 2004 के आगरा विवि की डिग्री पर मंडल के तीनों जिलों में कुल 158 शिक्षक तैनात हुए हैं।

इसमें आजमगढ़ में 29, बलिया में 97 और मऊ में 32 शिक्षक तैनात हैं। जांच के बाद आजमगढ़ में 12, बलिया में 12 और मऊ में दो शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी निकलीं। एडी बेसिक ने मामले की रिपोर्ट सचिव को भेजने के साथ ही सभी बीएसए को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति और एफआईआर की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा के आदेशानुसार मामले की जांच की गई। मंडल के तीन जिलों में 26 शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए आगरा विवि की फर्जी डिग्रियों का प्रयोग किया था। सभी को चिह्नित कर लिया गया है। सभी बीएसए को मामले में विधिक कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
योगेंद्र कुमार, एडी बेसिक

इन शिक्षकों पर कार्रवाई
आजमगढ़-रामकुमार, महेश कुमार, नम्रता यादव, रितेश कुमार, रामवृक्ष यादव, फतेह बहादुर यादव, राजेश प्रसाद, दीपक कुमार गुप्ता, जगदेव सिंह, नीलम यादव, शिव प्रकाश भारती।

बलिया-संजय कुमार, अमित कुमार मिश्रा, प्रसन कुमार, गोविंद कुमार चौहान, हरिकेश यादव, मुकेश कुमार, समेर बहादुर, सतीष चंद्रा, सतीश कुमार, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार।
विज्ञापन


मऊ- राज कुमार सिंह, राजे श्री।

 समायोजित शिक्षकों पर रखें नजर
जांच के बाद भी एडी बेसिक योगेंद्र कुमार की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। एक बार फिर से ऐसे शिक्षकों की जांच कर ले जो आगरा विवि की डिग्री पर नौकरी पाए थे और जिले से समायोजित हो चुकी हैं। यदि ऐसे लोग पकड़ में आते हैं तो फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें