आजमगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण निर्णय के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी समिति के बैनर तले हाइडिल परिसर में 16वें दिन बुधवार को ध्यानाकर्षण विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसमें वक्ताओं ने निजीकरण के फैसले का विरोध किया।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने कहा कि निजीकरण कर्मचारी राष्ट्र एवं उपभोक्ता के हित में नहीं है। जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला सचिव आशुतोष यादव व विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने सरकार से अपील की कि निजीकरण के फैसले को वापस लें और आधुनिक संसाधन एवं मैन पॉवर बढ़ाकर संघीय ढांचे को मजबूत बनाएं। अध्यक्षता राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की। संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। संदीप प्रजापति, विरेन्द्र सिंह, विजय कुमार यादव, चन्दन यादव, राज उजागिर पाल, पंकज प्रजापति, आकाश दीप यादव, रविशंकर गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, अखिल पाण्डेय, अशोक कुमार, ज्योति उपाध्याय, विजय नारायण व छेदी लाल आदि रहे।