आजमगढ़। अहरौला ब्लाक के उदैना गांव निवासी विजय प्रताप उपाध्याय सहित गांव के अन्य लोगों ने डीएम राजेश कुमार से शिकायत की कि उनके गांव में प्रधान की ओर से मानक विहीन पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत के बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद भी ग्राम प्रधान निर्माण कराने पर अड़े हैं। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विजय प्रताप उपाध्याय ने डीएम को बताया कि हमारे गांव में पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी की ओर से जो जमीन चिह्नित चिन्हित ी गई है वह मानक के अनुरूप नहीं है। इसका रकबा काफी कम है। ग्राम पंचायत भवन का जो निर्माण हो रहा है उसमें समस्त कमरे और हाल की संपूर्ण एरिया लंबाई और चौड़ाई 90 गुणे 90 फीट होना चाहिए। अवर अभियंता आरईएस अहरौला और एडीओ पंचायत ने मौके पर जाकर जांच की तो पंचायत भवन कम रकबे में निर्मित होता पाया गया। पंचायत भवन बनने के बाद शौचालय, हैंडपंप और चारदीवारी बनाने के लिए जमीन कम होगी। इसके बाद भी ग्राम प्रधान जबरदस्ती पंचायत भवन बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने डीएम से उक्त प्रकरण की जांच कमेटी का गठन कर कराने की मांग की।