अहरौला। बस्ती भुजबल गांव स्थित मदरसा जामिया में शुक्रवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सावधान हो जाए, उसे वोट बैंक मानकर कुछ विपक्षी पार्टियां उनका इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे लड़ाया जा रहा है कि मुस्लिम समाज खुद अपने समाज का दुश्मन बन गया है। विपक्षी पार्टियों मुसलमानों को भाजपा सरकार का डर दिखाकर मुस्लिम विरोधी बताती है, उन्होंने कहा, ऐसे लोगों से सावधान रहिए।
मंत्री ने कहा कि चार माह से हम अतरौलिया में डेरा डाले हैं तो सपा के नेताओं के दिल-दिमाग में हलचल मच गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ में नया ठिकाना तैयार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर आजमगढ़ की राजनीति को बदल कर ही दम लेगा। ओपी राजभर जमीनी हकीकत की राजनीति करता है और जमीन से जुड़ा हुआ है, संघर्ष और ईमानदारी के दम पर रास्ते तैयार करता है।