फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तांडव का विरोध, निर्देशक और अभिनेताओं के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
शहर कोतवाली में तांडव वेब सीरिज पर मुकदमा दर्ज करते के लिए तहरीर देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। धार्मिक भावना आहत से नाराज सारथी सेवा संस्थान के बद्दोपुर गांव निवासी विनीत सिंह रीशू ने तांडव वेब सीरीज के निर्देशक और अभिनेता पर मुकदमा दर्ज करने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी। अविलंब फिल्म प्रसारण पर रोक लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

विनीत सिंह रिशु ने कहा कि सिनेमा को समाज का आइना माना जाता है। इसे हर उम्र और वर्ग के लोग देखते हैं। तांडव जैसी फिल्म को निर्देशित करने वाले पूरे देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। वेब सीरीज में हिंदू धर्म और उनके देवी-देवताओं का उपहास उड़ाया गया है। इस मौके पर आलोक सिंह, अश्वनी सिंह, अरविंद मोदनवाल, आकाश सिन्हा, शिवम आदि लोग रहे।
विहिम ने भी किया तांडव का विरोध
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक शहर के सिधारी स्थित जिलाध्यक्ष हरिनारायन सिंह के आवास पर बृहस्पतिवार को हुई। इसमें वेब सीरिज तांडव के निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई। कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी भी की। प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर विष्णु कांत चौबे, हलधर दुबे, राणा सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रूपम गुप्ता, मनोज मौर्य, गुलाब दीक्षित, मनोज सेठ, शिवानंद चौबे, वीरेंद्र सेठ, संतोष सिंह, राजेंद्र मौर्या, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें