फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा तोड़ने का किया विरोध

Sun, 11 Mar 2018 11:37 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते रामनेत।
विज्ञापन
देश में महापुरुषों और त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई की ओर से रविवार को अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।  भाकपा के जिला मंत्री श्रीकान्त सिंह ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकार का मौन अराजकतत्वों का हौसला बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की चुप्पी संदेह पैदा कर रही। जाहिर है कि ये घटनाएं सरकार की सरपरस्ती में हो रही हैं। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि प्रदेश और देश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। किसानों का शोषण हो रहा है। उनके उपज का लाभकारी मूल्य देने और आमदनी दोगुनी करने की घोषणाएं करने वाली प्रदेश और केन्द्र की सरकार पीछे हट गई है। राम हर्ष यादव ने कहा कि वर्तमान प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार फांसीवादी रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रही है। अध्यक्षता कमला राय तथा संचालन रामचन्दर पटेल ने किया। पूर्व जिलामंत्री रामाज्ञा यादव, खरपत्तू राजभर, जिलाध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन, हामिद ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

, कामरेड बसीर, श्यामा प्रसाद शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। धरने में मुख्य रूप से मखड़ू, रामनेत, गीता, रामचन्दर पटेल, रामचन्दर यादव, ध्यान सिंह चौहान, गुलाब मौर्य, त्रिलोकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें