फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक पाटरी भी देखेंगे मैक्रों

Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे निजामाबाद के शिल्पकार शोहित प्रजापति।
विज्ञापन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों नगर पंचायत निजामाबाद की ब्लैक पाटरी की कला का दीदार भी करेंगे। वे वाराणसी में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति के कामों को देखेंगे। वे अपनी पत्नी सरिता प्रजापति और रामजतन प्रजापति के साथ वाराणसी पहुंच चुके हैं।  इंवेस्टर्स समिट में एक जनपद एक उद्योग के तहत निजामाबाद की ब्लैक पाटरी का चुनाव सरकार की ओर से किया। वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका वाराणसी आगमन हो रहा है। इस दौरान बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां दोनों नेता आधे घंटे तक रहने के दौरान ब्लैक पाटरी कला को देखेंगे। सोहित कुमार प्रजापति ने फोन पर बताया कि अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मैं बेताब हूं। मेरा प्रयास होगा कि अपनी कला से मैं ब्लैक पाटरी को एक नया मुकाम दे सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें