आजमगढ़। अभियंता दिवस पर सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में पूर्वाचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का किए जा रहे निजीकरण के विरोध में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी अभियंताओं, टीजी टू और कार्यालय सहायकों ने महान अभियंता व भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के उत्थान में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग एक इंजीनियरिंग, तकनीकी कार्य क्षेत्र है, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी कुशल इंजीनियर द्वारा की जानी चाहिए। इस विभाग की लोक संपत्ति को किसी पूंजीपति को न सौंपा जाय। विद्युत दरों में वृद्धि होगी और लोग महंगी बिजली का उपभोग करने से वंचित होंगे। इस मौके पर इंजीनियर उपेंद्र नाथ चौरसिया, संदीप चंदा, चंद्र शेखर, संजीव, प्रभु नारायण पांडेय मौजूद रहे।