फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र सात मिले संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार को अचानक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा जहां काफी तेजी से बढ़ा था तो वहीं मंगलवार को फिर संक्रमण की रफ्तार तेजी से नीचे गिर गई है। मंगलवार को मात्र सात नए संक्रमित मिले तो वहीं मेडिकल कालेज में दो की मौत हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कुल 4356 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र सात की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आयी है। इन नए संक्रमितों के साथ जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17793 पर पहुंच गई है। वहीं जिले में अब एक्टिव केस 555 हो गए है। वहीं जहानागंज संवाददता के अनुसार बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में दो लोगों की मौत हुई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि तरवां क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध को 21 मई की शाम सात बजे भर्ती कराया गया था। जिनकी मंगलवार की सुबह 11 बजे मौत हो गई। वहीं अहरौला के 44 वर्षीय युवक को मंगलवार को दिन में 1.50 पर भर्ती किया गया। मात्र डेढ़ घंटे बाद 3.15 पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें