फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय में एक ही मतपेटी लाई जाएगी प्रयोग

विज्ञापन
ेहरू हाल में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020, को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पीठासीन अधिकार - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को नेहरू हाल के सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उप्र विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, माइक्रो प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लें, यदि मतदान केंद्र पर किसी राजनैतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में कोई प्रचार सामग्री चस्पा हो तो उसे तुरंत हटवा दें। इसी के साथ ही कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदान कार्मिकों की मेज दूर-दूर इस प्रकार लगाएं कि मतदाता सर्वप्रथम पहचान कर अमिट स्याही लगाने वाले मतदान अधिकारी के पास जाएं। इसके बाद मत पत्र जारी करने वाले अधिकारी के पास तथा अंत में निशान लगाने वाले अधिकारी के पास जाएगा और अपना मत मतपेटी में डालेगा। पीठासीन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर सतर्क दृष्टि रखनी होगी कि वह अपने मत की गोपनीयता भंग न करें। एक समय में केवल एक ही मतपेटी प्रयोग में लाई जाएगी। पीठासीन अधिकारी मतदेय स्थल पर आवंटित मतदाताओं की संख्या के अनुसार उपलब्ध कराए गए मतपत्रों की संख्या का मिलान कर लें। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि पीठासीन अधिकारियों को एक व्हाट्सअप ग्रुप बना दें। समस्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट 30 नवंबर को भ्रमण के समय यह देखें कि उनके सेक्टर के मतदेय स्थल का निर्माण कर लिया गया है और निर्वाचन कराए जाने में कोई अवरोध नहीं है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने वाले निर्वाचकों से कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन कराएंगे। मतदेय स्थल पर मतदान के लिए लाइन में खड़े प्रत्येक मतदाता मास्क पहना हो तथा दोनों हाथ में ग्लब्स हो। मतदाताओं में छह फीट का अंतर हो तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो। जिस पर मतदाताओं के हाथ सेनिटाइज कराए जाएं और हेल्प डेस्क पर सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से ग्लब्स उपलब्ध कराया जाय। प्रेेक्षक के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी प्रेक्षक बनाया गया है। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें