फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में मात्र चार की हुई कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। चौबीस घंटे में सर्वाधिक 11 की मौत शुक्रवार को हुई थी। वहीं शनिवार को बीते चौबीस घंटे में हुई मौत में कमी दर्ज की गई है। कुल चार मौत कोरोना से राजकीय मेडिकल कालेज में हुइ है। जिसमें एक-एक व्यक्ति आजमगढ़, मऊ, बलिया व वाराणसी के शामिल है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बलिया जनपद की 55 वर्षीय महिला 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे भर्ती कराई गई थी, जिनका इलाज के दौरान शनिवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के चिरैयाकोट निवासीनी 47 वर्षीया नसरीन फातिमा को 22 अप्रैल की देर शाम भर्ती किया गया था, जिनकी शुक्रवार की देर रात मौत हुई। वहीं वाराणसी जनपद के 72 वर्षीय बृज किशोर पांडेय को शुक्रवार की सुबह छह बजे गंभीरावस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। वहीं जिले के मुबारकपुर के 53 वर्षीय इरशाद अहमद को 21 अप्रैल की सुबह 4:30 बजे भर्ती किया गया । इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया। बीते चौबीस घंटे में मरने वालों की संख्या में कमी आने पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें