फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के मंदरेपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात घर पर लुग्गी के सहारे छत के चुल्ले से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक एक साल से मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

मंदरेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश पुत्र प्यारे दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। एक साल पूर्व बीमारी के चलते इकलौते पुत्र की मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद से ही उमेश मानसिक रुप से बीमार थे। शुक्रवार गांव में किसी के यहां शादी थी। जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल होने चले गए थे। इसी दौरान खुद को घर में अकेला पाकर उमेश ने लुग्गी का फंदा बना छत के चुल्ले से लटक कर आत्महत्या कर लिया। देर रात परिजन घर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटकता देख कर होश ही उड़ गए। सूचना महराजगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एसओ महराजगंज गजानंद चौबे ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें