फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की टीईटी और बीटीसी प्रशिक्षण का होगा ऑनलाइन सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। टीईटी व बीटीसी प्रशिक्षण का सत्यापन ऑनलाइन होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि टीईटी वर्ष 2013 से 2017 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर और बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2011 से 2015 तथा शिक्षामित्रों के दो वर्षीय प्रशिक्षण के सभी चरणों का सत्यापन वेबसाइट पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है लेकिन एक सप्ताह से देखा जा रहा है कि विभिन्न जनपदों के कई अभ्यर्थी अध्यापक अपने पुराने प्रमाणपत्रों या अंकपत्रों को प्राप्त करने या कराने के उद्देश्य से कार्यालय आ रहे हैं। भीड़ बढ़ने से कर्मचारियों के संक्रमित होने की आशंका है। ऑनलाइन के आदेश आठ फरवरी को ही किए जा चुके हैं जिसका पालन किया जाए। यदि ऑनलाइन सत्यापन में विसंगति मिलती है तो ई-मेल से सत्यापन के लिए पत्र भेजें।
डायट प्राचार्य, अमरनाथ राय ने बताया कि टीईटी व बीटीसी प्रशिक्षण का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए किसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें