फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी की नीतियों के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्च

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नागरिक मंच की ओर से बृहस्पतिवार को साहित्यकारों, लेखकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, मानवाधिकारवादियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं व बुद्धिजीवियों की हुई गिरफ्तारियों तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित कर उत्पीड़ित करने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति को संबोधित मांग-पत्र भेजा गया। जनकवि वरवर राव को तत्काल रिहा करने, समुचित इलाज की व्यवस्था करने, प्रसिद्ध लेखक आनंद तोल तुंबड़े, गौतम नवलखा, डॉ. सुधा भारद्वाज, डॉ. कफील, वरनॉन गोंजाल्विस और अरुण फरेरा सहित भीमा कोरगांव मामले के सभी आरोपियों को तत्काल रिहा करने और डॉ. जीएन साईबाबा सहित सीएए, एनआरसी, एनपीआर विरोधी आंदोलनकारियों पर लगे सभी फर्जी मुकदमे रद्द कर उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. रवींद्रनाथ राय, हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, जयप्रकाश नरायन, ओमप्रकाश सिंह, राहुल, प्रशांत, राजेश, अंकेत, अनिल कुमार राय, इंद्रभूषण, सच्चिदानंद राय, संतोष यादव, दुर्गेश, मुलायम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें