फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे बाइक सवार दो दोस्त, हादसे में एक की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 06 Feb 2024 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव का युवक अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हैंडपंप से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरागंज थाना अंतर्गत कप्तानगंज मार्ग पर अहिर गांव के पास मंगलवार की सुबह शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे युवकों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव निवासी सचिन यादव उर्फ हिटलर (19) के चचेरे भाई की शादी तय हुई है, जिसका निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए वह मंगलवार की सुबह अपने दोस्त अभय राजभर (18) निवासी नरोत्तमपुर थाना महराजगंज के साथ निजामाबाद जा रहा था। दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे। 

अभी महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर अहिर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर सड़क किनारे स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी महराजगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें