फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। पवई लाडपुर के पास मंगलवार को बाइक की रोडवेज बस से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों का इलाज कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी आसिम (17) पुत्र फैयाज मंगलवार की शाम रौनापार के बनकट गांव निवासी जीशान (15) पुत्र इमरान के साथ बाइक से किसी काम के लिए सरायमीर आ रहे थे। अभी वे पवई लाडपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि रोडवेज बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में आसिम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें