फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठवीं की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने मंगलवार रात साड़ी के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक को नामजद किया था। जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जमीन रसूलपुर गांव निवासी सुरेश की 16 वर्षीया बेटी मंगलवार रात घर के अगले हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही पंकज उसके कमरे में घुस आया और भाग चलने का दबाव बनाने लगा। इस बीच आहट सुन कर पिता भी पहुंचे तो आरोपी बाप-बेटी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसके बाद पिता ने बेटी को समझाया और घर के अंदर के कमरे में सोने के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह वह देर तक नहीं उठी। परिजन जगाने गए तो वह कमरे में साड़ी के सहारे लटकती मिली। परिजनों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस भी पहुंच गई। पिता ने गांव निवासी पंकज पर आरोप लगाया कि उसकी छेड़खानी व धमकी से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें