फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेंगू का एक और मरीज मरीज, संख्या हुई 15

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में डेंगू ने एक बार फिर से पांव पसारा। सोमवार को एक और नए मरीज की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ताजा मामला पांडेय बाजार मोहल्ले का है, एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एसीएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया कि अब तक सामने आए कुल 15 मरीजों में से 11 आजमगढ़ जनपद के हैं, जबकि शेष चार मरीज अन्य जिलों से हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है, ताकि समय पर उचित उपचार मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। डा. अविनाश झा ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित सफाई रखें और मच्छरदानी का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें