सगड़ी। जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं वाणिज्य वर्ग में कुछ सीट रिक्त हैं, जिसमें दसवीं पास विद्यार्थी सीधे आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि जिले का कोई भी विद्यार्थी जो सीबीएसई से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो, वह 10 अगस्त तक विद्यालय में आकर के फॉर्म लेकर के जमा कर सकता है। फार्म जमा करने के बाद विद्यार्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। दसवीं के अंक और साक्षात्कार के अंक को मिलाकर मेरिट बनाई जाएगी और मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।