आजमगढ़। जनपद में बुधवार को जहां कोरोना संक्रण से एक मरीज की मौत हुई है, वहीं 10 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। 27 करोना संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया है। अभी तक कुल 5390 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5179 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पहुंच गई है। अब तक 101 मरीजों की मौत हुई हैं।
बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में निजामाबाद के शिवली में एक, चौकी खेड़ा में एक, ओमकापुरा में एक, छितौनी खास अतरौली में एक, मदनपुर में दो, अलीनगर में एक, बांकीपुर में एक, हरैया में एक संकरमित मिला है। उधर शहर के मोहल्ला जालंधरी में संक्रमिमत पाई गई 47 वर्षीय महिला को एक नवंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां से दो नवंबर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।