फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक और मौत, पांच नये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में शुक्रवार को भी जहां कोरोना संक्रमण से एक की मौत हुई है। वहीं, पांच नए कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए हैं। वहीं, चार कोरोना संक्रमित को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5790 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5544 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 153 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 110 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज के 80 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर छह दिसंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. निजाय हसन ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार कराया गया है। वहीं, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में आजमगढ़ में एक, समेदा में एक, बाग बहार में एक, राहुल नगर मड़या में एक, पुलिस लाइन में एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें