आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। शहर के नरौली निवासी में वाराणसी में इलाज के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीएचयू में भर्ती बुजुर्ग की मंगलवार शाम को मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या अब सात पहुंच गई है। परिवार का सैंपल लेकर पहले ही जांच के लिए भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शहर के नरौली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का अस्थमा का इलाज चल रहा है। उन्हें परिजनों ने 18 जून को वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। 19 जून को उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई थी।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीएचयू में आइसोलेट कर दिया गया था। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। इसके पहले अतरौलिया के प्रानपुर, जहानागंज के नेतपुर, ठेकमा के बीकापुर, बिलरियागंज के जोल्हापुर, शहर के तकिया, मेंहगर के बसिला में एक-एक मौत हो चुकी है।