फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डायलिसिस के लिए एक महीने का इंतजार, वेटिंग में 84 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। प्रतिदिन तीन शिफ्टों में 39 मरीजों की डायलिसिस होती है। क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण वर्तमान में 84 मरीज एक महीने की वेटिंग में चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय जिला चिकित्सालय में डायलिसिस के कुल 13 बेड हैं। मरीजों को सुबह, दोपहर और शाम यानि तीन शिफ्टों में डायलिसिस होती है। प्रतिदिन 39 मरीजों की शिफ्टवार डायलिसिस हो रही है। वहीं, महीने की बात करें तो 91 मरीजों की 1014 बार डायलिसिस होती है। निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने पर मरीजों को भारी भरकम धनराशि अदा करनी पड़ती है। इसकी वजह से निचला तबका डायलिसिस निजी अस्पताल में न करा कर जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में कराते हैं। किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण वर्ष 2021 से सुविधा के लिए पांच और डायलिसिस के बेड बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक पूरा नही हो सका है। वर्तमान में 84 मरीज डायलिसिस के लिए वेटिंग में चल रहे हैं। कुछ मरीजों का नंबर न आने के कारण वह निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। डायलिसिस मैनेजर प्रशांत पांडेय ने बताया कि अस्पताल में इसकी स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। जिन मरीनों की पहले से डायलिसिस हो रही उनको हटाया नहीं जा सकता। डायलिसिस मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन से पांच और बेड बढ़ाने की मांग की गई है ताकि सभी मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सके। मरीज नंबर लगाने और वेटिंग की जानकारी लेने के लिए मोबाइल 7518503872 पर कॉल कर सकते हैं।

बाजार के खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
डायलिसिस विभाग के डीपीएच डॉ. उदय शंकर पांडेय ने बताया कि गलत मेडिसिन का उपयोग करने, खानपान सही न होने से किडनी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों में केमिकल रंगों व मिलावटी तेल मसालों का अधिक प्रयोग हो रहा है। इसका प्रयोग किडनी पर पड़ रहा है। इसके सेवन से सभी को बचना चाहिए। यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है। घर का बना शुद्ध खाना खाना चाहिए। बाजार के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें