फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। जबकि अधेड़ महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र रामप्यारे बिलरियागंज के भलुआई गांव में स्थित अपने ससुराल में रहते थे। मंगलवार की रात 11 बजे खानपुर भगतपट्टी ट्रक खड़ा कर के पैदल भलुआई गांव जा रहे थे। लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंचे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे खानपुर भगत पट्टी रोड पर टहल रहे लोगों ने सड़क पर शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया है। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है। वहीं जीयनपुर थाना क्षेत्र के राजूपट्टी गांव निवासी संदीप (20) पुत्र रामवृक्ष अपनी मां राधिका देवी (50) पत्नी रामवृक्ष को महराजगंज से बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। जैसे ही पशुरामपुर महराजगंज पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार से आती बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें