जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया- मांझी मार्ग बृहस्पतिवार की रात बाइक व पिकअप की टक्कर में राजेश सिंह 22 वर्ष, विजय प्रताप सिंह व लोहा सिंह घायल हो गए। इलाज के दौरान राजेश सिंह को मौत हो गई, लोहा सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी को रेफर कर दिया। विजय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी राजेश सिंह 22 वर्ष शाम को मठ योगेन्द्र गिरि गांव अपने रिश्तेदारी में गए थे। रात दस बजे रिश्तेदार विजय प्रताप सिंह व लोहा सिंह निवासी रेवती बाइक से राजेश को घर ठेकहां जा रहे थे। अभी बुढ़वा पुल के समीप पहुंचे ही थे कि मांझी से बैरिया की तरफ जा रही पिकअप से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार युवक गिर कर अचेत हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने राजेश सिंह को मृत घोषित करते हुए। दो घायलों विजय व लोहा को इलाज को लेकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने लोहा सिंह हालत गम्भीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हुए है। एक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।