फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास सोमवार को दिन में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा नोनहरा गांव निवासी 55 वर्षीय हरिहर राजभर (21), राम प्रताप पुत्र मातबर के साथ सोमवार को बाइक से कहीं जा रहा था। अभी दोनों मुबारकपुर के सठियांव बाजार के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम हालत गंभीर होने पर दोनों को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन दोनों को लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही हरिहर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं राम प्रताप का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें