फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार पहिया वाहन के धक्के से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे के बेला मोड़ पर बुधवार की देर शाम चार पहिया वाहन से पैदल सड़क पार करते समय दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के दहगाह गांव निवासी रामकिशुन पुत्र श्याम सुंदर (30) व दिगंबर पुत्र बलबीर हार्वेस्टर कंबाइन मशीन पर धान की फसल काटने के लिए आजमगढ़ आए थे। वह दोनों बृहस्पतिवार को बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर थे। तभी चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक ने रामकिशुन को मृत घोषित कर दिया। घायल दिगंबर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के भाई बलराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें